बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस नेत्री मीना कपिल का भाजपा सरकार पर तीखा हमला, बजट बिगड़ने का लगाया आरोप

Hill Horizon Desk
1 Min Read

रिपोर्टर गौरव गुप्ता 

लालकुआं विधानसभा की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं किच्छा विधानसभा की प्रभारी मीना कपिल ने देश और प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी सरकार पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बेलगाम महंगाई के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो चुका है और लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज चीनी, खाद्य पदार्थों, सब्जियों और रोजमर्रा के उपयोग में आने वाले अन्य आवश्यक सामानों के दाम आसमान छू रहे हैं। पेट्रोल, डीजल, गैस मंहगी हो गई है। इससे हर परिवार का मासिक बजट पूरी तरह चरमरा गया है और दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना भी आम आदमी के लिए मुश्किल होता जा रहा है।

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोग जनता की बुनियादी समस्याओं और दर्द की पूरी तरह अनदेखी कर रहे हैं।

उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए मांग की है कि महंगाई पर तुरंत लगाम लगाई जाए और जनता को राहत देने के लिए ठोस व प्रभावी कदम उठाए जाएं।

Share This Article
Leave a Comment