नरेंद्र नगर महाविद्यालय में प्रवेश पंजीकरण तिथि 12 जुलाई तक विस्तारित

Hill Horizon Desk
1 Min Read

रिपोर्ट विनोद गंगोटी।

धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर की स्नातक कक्षाओं में वर्ष 2026- 27 के लिए प्रवेश पंजीकरण की तिथि 12 जुलाई 2026 तक विस्तारित की गई है

कॉलेज के वरिष्ठ सहायक एवं प्रभारी प्राचार्य के रूप में कार्य कर रहे आकाश सजवान ने श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के हवाले से यह जानकारी दी है।

महाविद्यालय प्रशासन की और से जारी सूचना में उन्होंने बताया कि कॉलेज में संचालित पाठ्यक्रम बीए, बी-एससी, बी कॉम,पत्रकारिता,बीसीए,बीबीए बीएससी गृह विज्ञान प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए छात्र http://ukadmission.ac.in पर पंजीकरण कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि इस दौरान पंजीकृत छात्र प्रवेश आवेदन पत्र संलग्नकों के साथ कॉलेज में जमा भी कर सकते हैं। इस कार्य के लिए कॉलेज के कनिष्ठ सहायक जगविंदर पवार को विशेष तौर पर लगाया गया है। पंवार सभी कार्य दिवसों पर 11 बजे से 4 बजे अपराह्न तक यह कार्य देखेंगे।

यह जानकारी कॉलेज प्रशासन के हवाले से मीडिया सेल के सदस्य डॉक्टर विक्रम सिंह बर्त्वालने दी है।

Share This Article
Leave a Comment