लालकुआँ: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गाय की मौत, सड़क पर शव पड़े रहने से लोगों में फूटा गुस्सा

Hill Horizon Desk
1 Min Read

रिपोर्टर गौरव गुप्ता। लालकुआँ

नगर के पुलिस चेकपोस्ट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से गाय की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से प्रशासन और स्थानीय व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है, क्योंकि हादसे के काफी समय बीत जाने के बाद भी मृत गाय का शव सड़क पर ही पड़ा हुआ है।

मृतक पशु का शव लंबे समय तक सड़क पर पड़े रहने से स्थानीय नागरिकों और गोवंश प्रेमियों में गहरा आक्रोश फैल गया है। लोगों का कहना है कि व्यस्त मार्ग पर इस तरह शव का घंटों तक न उठाया जाना बेहद शर्मनाक है और इससे कभी भी कोई दूसरा बड़ा हादसा हो सकता है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर नाराजगी जताई और जल्द से जल्द शव को हटवाने तथा लापरवाह वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Share This Article
Leave a Comment