NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की CBI जांच शुरू; 22 लाख छात्रों पर बढ़ी चिंता

Hill Horizon Desk
2 Min Read

नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने भारत सरकार की मंजूरी से, 3 मई 2026 को आयोजित NEET (UG) 2026 की परीक्षा को रद करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही परीक्षा को दोबारा आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया है, जिसकी सूचना जल्द ही दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार, भारत सरकार ने यह फैसला किया है कि इस मामले को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) को सौंपा जाएगा, ताकि इसमें लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा सके। इस जांच में NTA, CBI को पूरा सहयोग करेगी और जांच के लिए जरूरी सभी सामग्री, रिकॉर्ड और सहायता उपलब्ध कराएगी।

दुबारा परीक्षा के लिए किसी भी नए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी, और न ही कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा, जो शुल्क पहले जमा किया जा चुका है, वह छात्रों को वापस कर दिया जाएगा।

इस बार परीक्षा NTA अपने आंतरिक संसाधनों का उपयोग करके दोबारा आयोजित करेगी। इसके अलावा दुबारा होने वाली परीक्षा को लेकर आगे की सूचनाएं, आने वाले दिनों में आधिकारिक माध्यमों से जारी किए जाएंगे।

छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

NTA ने छात्रों के लिए एक ई-मेल (neet-ug@nta.ac.in) और दो हेल्पलाइन नंबर 011-40759000/011-69227700 भी जारी किए है। जिसकी मदद से छात्र परीक्षा को लेकर अधिक जानकारी ले सकते है।

3 मई को देशभर में 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा
मालूम हो कि, नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 3 मई को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया था। इसमें 22.79 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। इसके बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) को राजस्थान और उत्तराखंड से पेपर लीक को लेकर सूचना मिली थी। जो कथित तौर पर वास्तविक प्रश्नपत्र से मिलते-जुलते थे। इसके बाद राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG) ने नीट यूजी 2026 परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच शुरू की थी।

Share This Article
Leave a Comment