देहरादून के हर्रावाला क्षेत्र में परिवहन विभाग से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक ट्रैवल कारोबारी ने परिवहन इंस्पेक्टर को अपने ऑफिस में करीब एक घंटे तक शटर बंद कर अंदर रोक दिया। कारोबारी का आरोप है कि इंस्पेक्टर हर महीने 8 हजार रुपये की रिश्वत मांगते थे, जबकि इंस्पेक्टर ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्हें कारोबारी ने खुद बुलाया था और रसमलाई खिलाने के बहाने अंदर बुलाकर शटर बंद कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है और मामला सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
देहरादून के हर्रावाला क्षेत्र में परिवहन विभाग से जुड़ा एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक ट्रैवल कारोबारी ने परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर को अपने ऑफिस में शटर बंद कर करीब एक घंटे तक अंदर रोक दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
ट्रैवल कारोबारी का आरोप है कि संबंधित इंस्पेक्टर हर महीने उससे 8 हजार रुपये की रिश्वत मांगते थे। कारोबारी ने कहा कि कथित वसूली से परेशान होकर उसने इंस्पेक्टर को ऑफिस में बंद कर दिया ताकि मामला सामने आ सके।
वहीं परिवहन इंस्पेक्टर ने सभी आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि वह वहां किसी वसूली के लिए नहीं गए थे, बल्कि कारोबारी के बुलाने पर अंदर गए थे, जहां उन्हें रस मलाई खाने के लिए कहा गया। इसी दौरान बाहर से शटर बंद कर दिया गया।
घटना के बाद मामला सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पूरे मामले में किसी आधिकारिक जांच या मुकदमे की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन विभाग और पुलिस की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।