मौसम विभाग का नया अलर्ट, 11 मई के बाद बारिश और बर्फबारी बढ़ने के आसार

Hill Horizon Desk
1 Min Read

मौसम विभाग का नया अलर्ट, उत्तराखंड में अगले 3 दिन बारिश, 11 मई के बाद मचेगी तबाही ?

उत्तराखंड।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बारिश को लेकर नया अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक 8 मई से लेकर 11 मई तक राज्य के अधिकांश पहाड़ी ज़िलों में बारिश होगी, जो कि हल्की से लेकर मध्यम तक बारिश होगी।

वहीं 11 मई के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसकी वजह से 11 मई के बाद बारिश के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी में तेज़ी आ सकती है।

Share This Article
Leave a Comment