मेहंदी प्रतियोगिता सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Hill Horizon Desk
2 Min Read

बरेली में संपन्न हुई मेहंदी प्रतियोगिता

मेहंदी प्रतियोगिता सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

बरेली से रिपोर्टर सतेन्द्र प्रताप सिंह

बरेली। सरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। प्रतियोगिता में पी.जी. से कक्षा पंचम तक की बहनों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। छात्राओं ने अपने हाथों पर आकर्षक, कलात्मक एवं सुंदर मेहंदी की विभिन्न डिजाइनों को उकेरकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया
कक्षा पंचम की बहनों ने विद्यालय में ही अपने साथ लाए मेहंदी कोन से हाथों पर मेहंदी लगाई, जबकि अन्य कक्षाओं की छात्राओं ने भी अपनी कला-कौशल के माध्यम से मनमोहक डिजाइनों का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक भारतीय संस्कृति एवं त्योहारों से जुड़ी मेहंदी कला के प्रति छात्राओं में रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता ने विद्यालय का वातावरण उत्सवमय बना दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाण्डेय ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और कलात्मक क्षमता का विकास होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बरेली जिला समन्वयक सुनील कुमार सिंह पुंडीर ने श्रावण मास पर प्रकाश डाला।

प्रतियोगिता के निर्णायकों में प्रीति आर्य प्रांत संयोजक धर्म जागरण, सुरुचि जायसवाल महानगर संयोजका दुर्गा वाहिनी, शिवी शर्मा ब्यूटीशियन, एवं प्रतीक्षा सक्सेना डिजाइनर ने मेहंदी की सुंदरता, डिजाइन, स्वच्छता एवं कलात्मकता के आधार पर छात्राओं का मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता प्रभारी नीलम मिश्रा एवं किरण राय रही। विद्यालय परिवार ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी आचार्य-आचार्याओं एवं प्रतिभागी छात्राओं का आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Leave a Comment