दिनदहाड़े बाइक चोरी से मचा हड़कंप, ऑफिस के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल लेकर फरार हुआ चोर

Hill Horizon Desk
1 Min Read

मोटाहल्दू में दिनदहाड़े बाइक चोरी

हल्दूचौड़: मोटाहल्दू क्षेत्र में एक युवक की मोटरसाइकिल दिनदहाड़े चोरी हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बाइक बरामद करने और अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बेरीपड़ाव निवासी आयुष कुमार शनिवार को किसी कार्य से माय डिजिटल सर्विस ऑफिस पहुंचे थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल संख्या यूके04 एइ 0345 कार्यालय के बाहर पार्किंग में खड़ी की थी।

कुछ देर बाद लौटने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मोटरसाइकिल बरामद करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment