चंपावत में 10वीं की नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Hill Horizon Desk
2 Min Read

चंपावत। जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर दोस्त की मेहंदी रस्म में शामिल होने गई 10वीं की छात्रा संग तीन युवकों ने मिलकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। क्रूरता इस कदर रही कि दुष्कर्म के बाद जब उसने अपने घर फोन करने का प्रयास किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट उसके हाथ पैर बांधकर कमरे में ताला लगाकर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे कमरे से निकाला। साथ ही एक आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। शेष फरार हैं।

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक 10वीं की छात्रा पढ़ाई के साथ ही चंपावत में आइसक्रीम पार्लर में काम कर परिवार का भरण पोषण एवं बीमार पिता का उपचार कराती है। बुधवार को सल्ली गांव में उसकी सहेली की शादी थी। इससे पहले मंगलवार को मेहंदी और महिला संगीत कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने के लिए गई।

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, पूर्व ग्राम प्रधान सहित तीन पर आरोप, पुलिस कर रही पूछताछ

पीड़िता के पिता ने बताया कि रात के करीब डेढ़ बजे उसकी लड़की का एक कॉल आया, लेकिन कुछ ही देर के बाद फोन बंद हो गया। जिसपर ग्रामीणों और स्वजन ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर लड़की को एक कमरे बंद कमरे से बरामद किया। जिसमें रस्सी से उसके हाथ पैर बंधे और निर्वस्त्र मिली। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है, साथ ही उसके पिता की तहरीर पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

पहले किया दुष्कर्म फिर मारपीट कर किया घायल और कमरे में बंद कर लगाया ताला

इधर तहरीर देने के दौरान दोनों पक्षों के बीच कोतवाली के अंदर ही जमकर लात घूसे चले। जिसपर हड़कंप मच गया। पुलिस ने बलपूर्वक लोगों को हटाया। आरोपितों में एक भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष, दूसरा पूर्व प्रधान और एक छात्र शामिल है। बताया जा रहा है कि छात्र और पूर्व प्रधान चाचा भतीजा हैं।

Share This Article
Leave a Comment