ऑपरेशन प्रहार: हुड़दंगियों की ‘मस्ती’ पर पुलिस का कड़ा ब्रेक, 14 गिरफ्तार

Hill Horizon Desk
2 Min Read
Oplus_16908288

ऑपरेशन प्रहार के तहत बहादराबाद पुलिस ने बेगमपुर इंडस्ट्रियल क्षेत्र में ऐसा जाल बिछाया कि एक-एक कर 14 नशेड़ी पुलिस के शिकंजे में फंसते चले गए।

हरिद्वार पुलिस कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देश पर जिलेभर में “ऑपरेशन प्रहार” चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए बहादराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने सड़कों पर हुड़दंग मचाने वाले हुड़दंगियों, नशेड़ियों पर शिकंजा कसने के लिए अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, नशे में धुत कुछ लोग राह चलती महिलाओं पर फब्तियां कस रहे थे। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई रात को अचानक छापेमारी कर दी। ढाबों के बाहर, शराब की दुकानों के पास और सड़क किनारे जाम छलकाने वालों में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर दी।

बचने का कोई रास्ता नहीं बचा और 14 लोग मौके से ही दबोच लिए गए। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत चालान कर सात हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया, जबकि 3 वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। पुलिस ने सख्त चेतावनी दी हैं कि “अब सड़क पर जाम नहीं छलकेगा” और अगर छलका, तो कानून का प्रहार जरूर होगा।

Share This Article
Leave a Comment