अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के निर्देशन में भाजपा महानगर में संगठन सुदृढ़

ckitadmin
2 Min Read

भाजपा देहरादून महानगर: राणा बने जिला संयोजक, बडोनी जिला सह संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, देहरादून महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने के लिए जिला प्रकोष्ठ के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। सुरेन्द्र राणा को जिला संयोजक और आचार्य राजेश बडोनी को जिला सह संयोजक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अध्यक्ष अग्रवाल ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि यह नियुक्ति भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राणा और बडोनी अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता का उपयोग कर देहरादून महानगर के संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।

अग्रवाल ने कहा कि दोनों पदाधिकारी संगठन के हर स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाएंगे और पार्टी गतिविधियों को और प्रभावी बनाने में योगदान देंगे।

मीडिया प्रभारी अक्षत जैन ने कहा कि इस चुनावी वर्ष में प्रकोष्ठ पूरी मजबूती से कार्य करेगा और जिम्मेदारी ऐसे सक्षम कंधों को सौंपी गई है, जो संगठन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने नई नियुक्तियों पर खुशी जताई और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Share This Article
Leave a Comment