देहरादून में खौफनाक वारदात, इंजीनियर को अगवा कर पुल से नदी में फेंका

Hill Horizon Desk
1 Min Read
Oplus_16908288

बदमाशों ने नौकरी से लौट रहे इंजीनियर को जबरन गाड़ी में बैठाया, मारपीट कर सामान लूटा और फिर पुल से नदी में फेंक दिया

देहरादून में खौफनाक रातः ड्यूटी से घर लौट रहे इंजीनियर को सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से अगवा कर जमुनवाला में लूट के बाद पुल से नीचे फेंका।

राजधानी देहरादून में कानून-व्यवस्था और नाइट पेट्रोलिंग के दावों की पोल खुल गई है!

रात 2 बजे आईटी पार्क से ड्यूटी कर लौट रहे 23 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर आकाश को बदमाशों ने सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से अगवा किया, बेरहमी से पीटा, लूटा और फिर जामुनवाला पुल से नीचे नदी में फेंक दिया।

रात सवा दो बजे सहस्रधारा क्रॉसिंग पर 2 स्कूटर सवार बदमाशों ने ‘मोबाइल खोने’ के बहाने मदद मांगी और आकाश को स्कूटर पर बैठा लिया।

हवा-हवाई गश्तः बदमाश उसे 5 थाना क्षेत्रों (रायपुर, डालनवाला, कोतवाली, कैंट और प्रेमनगर) से होते हुए जामुनवाला ले गए, लेकिन पुलिस की नाइट पेट्रोलिंग कहीं नजर नहीं आई !

जानलेवा हमलाः बदमाशों ने मारपीट कर 2 मोबाइल, कैश और बैग लूटा और पुल से नीचे फेंककर ऊपर से पत्थर बरसाए।

Share This Article
Leave a Comment