नैनीताल हादसा: खाई में गिरी थार, एक युवक की मौत, दो घायल

Hill Horizon Desk
3 Min Read

नैनीताल।

जनपद नैनीताल के अंतर्गत पाइनस क्षेत्र के पास एक महिंद्रा थार वाहन के गदेरे में गिरने की सूचना पर SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य संपन्न किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज समय लगभग 13:10 बजे आपदा कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि वाहन संख्या RJ60CG4574, जो कैंची धाम से नैनीताल की ओर आ रहा था, अनियंत्रित होकर लगभग 50 से 60 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। वाहन में राहुल एवं अरविंद निवासी जयपुर, राजस्थान सहित कुल तीन व्यक्ति सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना का कारण वाहन की तेज रफ्तार बताया जा रहा है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक भावना बिष्ट के नेतृत्व में तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर टीम ने त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए सभी तीनों घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल थे, जबकि एक को सामान्य चोटें आई थीं।

रेस्क्यू के उपरांत सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से बी.डी. पांडे अस्पताल, नैनीताल भेजा गया, जहाँ उनका उपचार जारी है।

रेस्क्यू टीम में शामिल सदस्य: उप निरीक्षक श्रीमती भावना बिष्ट, हेड कांस्टेबल महेंद्र भंडारी, कांस्टेबल चंदन रौतेला, कांस्टेबल सतीश पांडे, होमगार्ड भुवन चंद, होमगार्ड रोहित कुमार, होमगार्ड कमल किशोर एवं चालक जीवन।

जानकारी के अनुसार, 4 मई 2026 को थाना तल्लीताल को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि वाहन संख्या RJ 60CG-4574 खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नैनीताल और थानाध्यक्ष तल्लीताल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर SDRF और फायर टीम के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

रेस्क्यू के दौरान वाहन में सवार तीनों घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें दो लोग गंभीर रूप से घायल थे, जबकि एक को मामूली चोटें आई थीं। सभी को तुरंत बी.डी. पाण्डे जिला चिकित्सालय, नैनीताल भेजा गया। अस्पताल में उपचार के दौरान राहुल कुमार (21 वर्ष) पुत्र सुरेश चन्द्र, निवासी हल्द्वानी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वाहन चालक को चलाते समय नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। घायलों में अरविन्द सिंह (24 वर्ष) निवासी जोधपुर और युवराज सिंह (20 वर्ष) निवासी जोधपुर शामिल हैं, जिनका इलाज जारी है। रेस्क्यू अभियान में पुलिस टीम के साथ SDRF और फायर सर्विस के जवानों ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment