जनपद विकास में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण, जिलाधिकारी गौरव कुमार

ckitadmin
1 Min Read

जनपद विकास में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण — जिलाधिकारी गौरव कुमार

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने शनिवार को जिलाधिकारी सभागार में प्रेस वार्ता की। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया से आए सभी पत्रकारों का अब तक के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और आगे भी जनपद के विकास कार्यों में सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा की। डीएम ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और प्रशासन व मीडिया के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को गति मिलती है।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बद्रीनाथ मास्टर प्लान,जोशीमठ ट्रीटमेंट कार्य, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में विस्थापन और पुनर्निर्माण कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर कराये जाने की बात कही।उन्होंने बताया कि आगामी नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियाँ जोरों पर हैं और प्रशासन यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता से काम कर रहा है। अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के विकास के लिए प्रशासन पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है और इसमें मीडिया की रचनात्मक भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रहेगी।

Share This Article