चारधाम यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था हेतु सेनानायक श्वेता चौबे (IPS) द्वारा गगनानी एवं डामटा पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण

ckitadmin
2 Min Read

श्वेता चौबे (IPS) सेनानायक, आईआरबी द्वितीय देहरादून द्वारा आज 21 मई 2025 को चारधाम यात्रा के सफल एवं सुरक्षित संचालन हेतु गगनानी और डामटा पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान, द्वारा गगनानी एवं डामटा पोस्टों के प्रभारी अधिकारियों से बैरक, भोजनालय और ड्यूटी के सम्बंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। यात्रा के दृष्टिगत, ने पोस्ट प्रभारी को थाना प्रभारियों से लगातार सम्पर्क बनाए रखने के निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके।

सेनानायक ने कर्मचारियों के साथ एक सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना। कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों की सराहना करते हुए, उन्हें चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा, यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करने और ड्यूटी में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

महोदया के निरीक्षण का उदेश्य यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करना, कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान और उनके मनोबल को ऊंचा करना है। का यह निरीक्षण चारधाम यात्रा की सफलता और कर्मचारियों के समर्पण का प्रतीक है। जिसमें यात्रा के संचालन में किसी भी प्रकार की बाधा को दूर करने और यात्रियों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास जारी रहेंगे।

Share This Article