अखिल भारत हिन्दू महासभा में बड़ा फेरबदल, दिनेश कुमार बने उत्तर भारत के प्रभारी

Hill Horizon Desk
2 Min Read

अखिल भारत हिन्दू महासभा में बड़ा फेरबदल, दिनेश कुमार बने उत्तर भारत के प्रभारी

नई दिल्ली: अखिल भारत हिन्दू महासभा ने संगठन विस्तार और सुदृढ़ीकरण को लेकर बड़ा फेरबदल किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम पूज्य सनातन सम्राट जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के आशीर्वाद और निर्देश पर दिनेश कुमार को उत्तर भारत प्रभारी के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।

दिनेश कुमार ने बताया कि मेरा मुख्य फोकस उत्तर भारत के राज्यों में मुख्य रूप से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा। विशेष रूप से सदस्यता अभियान को गति देना, युवा और नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ना और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की हिंदू राष्ट्र की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

बधाइयों का लगा तांता
इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के बाद संगठन में हर्ष का माहौल है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शिवा गोस्वामी, दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष सुरेन्द्र गोस्वामी, मयंक सक्सेना जी (स्वास्तिक ग्रुप) ,अक्षत कौशिक, राजीव यादव,रमेश सूरी पठानकोट ,सहित प्रदेश व कई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने दिनेश कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में उत्तर भारत में अखिल भारत हिन्दू महासभा सदस्यता और संगठन विस्तार के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि दिनेश कुमार अपनी नई रणनीति के तहत उत्तर भारत में संगठन को कितनी तेजी से मजबूत करते हैं। उक्त जानकारी नवनियुक्त उत्तर भारत प्रभारी दिनेश कुमार ने दी। उन्होंने संगठन के आला पदाधिकारियों का धन्यवाद भी किया।

Share This Article
Leave a Comment