100 मीटर गहरी खाई में मिला 4 दिन से लापता व्यक्ति का शव

Hill Horizon Desk
1 Min Read
Oplus_16908288

SDRF ने 100 मीटर गहरी खाई से 4 दिन से लापता नेपाली नागरिक का शव बरामद किया

आज 24 अगस्त 2026 को आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल द्वारा SDRF को सूचना दी गई कि पाइंस क्षेत्र के समीप एक व्यक्ति के गहरी खाई में गिरने की संभावना है। उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट नैनीताल से उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम द्वारा दुर्गम एवं जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया। सर्चिंग के दौरान टीम ने लगभग 100 मीटर गहरी खाई से एक व्यक्ति का शव बरामद किया।

जांच एवं प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक 21 अगस्त 2026 से लापता चल रहा था। मृतक की पहचान टिक बहादुर पुत्र जंग बहादुर, उम्र 40 वर्ष, निवासी नेपाल के रूप में हुई।

SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए शव को गहरी खाई से बाहर निकालकर आवश्यक अग्रिम कार्रवाई हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

Share This Article
Leave a Comment