ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Hill Horizon Desk
1 Min Read

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत गरिमामय और देशभक्ति के वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय परिवार ने इस अवसर पर देश के अमर बलिदानियों को नमन करते हुए राष्ट्र की निरंतर प्रगति का संकल्प लिया।

समारोह की शुरुआत परिसर के निदेशक प्रो. (डॉ.) एम.सी. लोहनी द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। उपस्थित संकाय सदस्यों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रो. लोहनी ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर वर्तमान की अभूतपूर्व उपलब्धियों पर विचार साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में नवाचार, अनुशासन और समर्पण के साथ योगदान देने का आह्वान किया।

ध्वजारोहण के उपरांत एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत अनुशासित और भव्य परेड ने सभी में देशभक्ति का संचार किया। इसके पश्चात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विविध प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों के बैंड दल द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति धुनों, समाज को संदेश देती विचारोत्तेजक माइम और स्किट प्रस्तुतियों तथा शास्त्रीय नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में संकाय सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

Share This Article
Leave a Comment