बरेली सरस्वती शिशु मंदिर में संपन्न हुई गमला प्रतियोगिता

Hill Horizon Desk
2 Min Read

बरेली से रिपोर्टर सतेन्द्र प्रताप सिंह 

बरेली। सरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली में विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं प्रकृति के प्रति प्रेम की भावना विकसित करने के उद्देश्य से गमला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया प्रतियोगिता में विद्यालय के भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रकार के आकर्षक एवं सृजनात्मक गमले प्रस्तुत किए।

विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशक्ति का प्रयोग करते हुए गमलों को सुंदर ढंग से सजाया तथा उनमें विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। प्रतियोगिता में रंगों, सजावट, स्वच्छता, रचनात्मकता तथा पौधों की देखभाल जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन बरेली संभाग के जिला समन्वयक सुनील कुमार सिंह पुंडीर एवं कांति कपूर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की बबीता राय ने किया गया। बच्चों ने अनुपयोगी वस्तुओं का रचनात्मक उपयोग करते हुए अनेक सुंदर गमले तैयार किए, जिससे ‘कचरे से कंचन’ तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाण्डेय ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना ही नहीं, बल्कि उनमें प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना जागृत करना भी है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।

प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले आचार्यों का आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Leave a Comment