चंपावत दुष्कर्म मामले में नया मोड़, आरोपित की पत्नी और बेटी ने बताई राजनीतिक साजिश

Hill Horizon Desk
1 Min Read
Oplus_16908288

चंपावत में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में नया मोड़ सामने आया है। एक आरोपित की पत्नी और बेटी ने मामले को राजनीतिक साजिश बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

आरोपित की बेटी का कहना है कि घटना वाली रात उसके माता-पिता साथ थे और उसके पिता को झूठा फंसाया जा रहा है। वहीं पत्नी ने भी पति को निर्दोष बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

इधर पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच गंभीरता और निष्पक्षता से की जा रही है। पीड़िता के बयान के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

Share This Article
Leave a Comment